एसएससी (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लगभग 731 रिक्त पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार 15 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की तारीखें, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ (ग्रुप ‘B’, अराजपत्रित) और स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘D’ (ग्रुप ‘C’) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में नियुक्तियां की जाएंगी।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 24 अप्रैल 2026।
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 मई 2026 (रात 11:00 बजे तक)।
ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 16 मई 2026।
आवेदन सुधार विंडो (Correction Window) : 20 मई से 21 मई 2026 तक।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) की संभावित तिथि : जुलाई-अगस्त 2026।
पदों विवरण (Vacancy Details)
आयोग ने फिलहाल लगभग 731 संभावित रिक्तियों की घोषणा की है। पदों और श्रेणियों के अनुसार अंतिम रिक्तियों की संख्या बाद में एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी।
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है (01.08.2026 तक)।
अनिवार्य कौशल: केवल वे उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिन्हें स्टेनोग्राफी (आशुलिपि) का ज्ञान है।
आयु सीमा (01.08.2026 के अनुसार):
ग्रेड ‘C’: 18 से 30 वर्ष।
ग्रेड ‘D’: 18 से 27 वर्ष।
(आरक्षित श्रेणियों के लिए सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी गई है)।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए शुल्क ₹100 है।
महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांगों (PwBD) और पूर्व सैनिकों (ESM) को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
कैसे करें आवेदन (How to Apply)
इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की नई आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ‘वन-टाइम रजिस्ट्रेशन’ (OTR) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
