UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026: यूपी में फार्मासिस्ट के 560 पदों पर निकली भर्ती

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। UPSSSC ने विज्ञापन संख्या-01-परीक्षा/2026 के तहत भेषजिक (Pharmacist) के कुल 560 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए केवल वे ही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो PET 2025 में सम्मिलित हुए हों।

Job
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
* विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 28 फरवरी 2026
* ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 09 मार्च 2026
* आवेदन की अंतिम तिथि: 29 मार्च 2026
* शुल्क समायोजन एवं आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि: 05 अप्रैल 2026

पदों का विवरण (Vacancy Details)
कुल 560 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनका श्रेणीवार विवरण इस प्रकार है:
* अनारक्षित (General): 224
* अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 151
* अनुसूचित जाति (SC): 118
* अनुसूचित जनजाति (ST): 11
* ई.डब्ल्यू.एस. (EWS): 56

पात्रता एवं आयु सीमा (Eligibility & Age Limit)
* अनिवार्य अर्हता: अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्था से भेषजिकी (फार्मेसी) का डिप्लोमा होना अनिवार्य है और उसे स्टेट फार्मेसी काउंसिल, उत्तर प्रदेश में पंजीकृत होना चाहिए।
* अनिवार्य परीक्षा: अभ्यर्थी PET 2025 (Preliminary Eligibility Test) में सम्मिलित हुआ हो और उसके पास वैध स्कोर कार्ड हो।
* आयु सीमा: 1 जनवरी/1 जुलाई 2026 (विज्ञापित अवधि के अनुसार) को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee)
सभी श्रेणियों (अनारक्षित, OBC, SC, ST) के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क ₹25.00 निर्धारित किया गया है। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होने पर अलग से परीक्षा शुल्क देना होगा।

परीक्षा योजना और विस्तृत सिलेबस (Exam Pattern & Syllabus)
लिखित परीक्षा में 100 अंकों का एक प्रश्नपत्र होगा, जिसके लिए 2 घंटे (120 मिनट) का समय मिलेगा। इसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 25% (1/4) की नेगेटिव मार्किंग होगी।

भाग-1, विषयगत ज्ञान (Pharmacy Related), 65 प्रश्न, 65 अंक
भाग-2, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी का ज्ञान, 15 प्रश्न, 15 अंक
भाग-3, उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी, 20 प्रश्न, 20 अंक

ये है सिलेबस
विषयगत ज्ञान (भाग-1) के प्रमुख बिंदु:
* औषध विज्ञान: अम्ल, क्षार, बफर, एंटीडोट्स, रेडियो फार्मास्यूटिकल्स आदि।
* फार्माकोग्नॉसी: जुलाब, कार्डियोटोनिक्स, मलेरिया-रोधी, विटामिन और एंजाइम।
* बायोकैमिस्ट्री & क्लिनिकल पैथोलॉजी: कार्बोहाइड्रेट, लिपिड, प्रोटीन और एंजाइम का परिचय।
* मानव शरीर रचना विज्ञान: श्वसन, पाचन, प्रजनन और तंत्रिका तंत्र।
* स्वास्थ्य शिक्षा: पोषण, प्राथमिक चिकित्सा, संचारी रोग और महामारी विज्ञान।
* फार्मास्युटिकल न्यायशास्त्र: फार्मेसी अधिनियम 1948, औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *