पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक वोहरा ने ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में ‘जामवंत इफेक्ट’ पर छात्रों को संबोधित किया। जानें क्यों उन्होंने भारत को विश्व की उभरती सबसे बड़ी शक्ति बताया।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित एक विशेष सत्र ‘जामवंत इफेक्ट’ में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक वोहरा ने भारतीय युवाओं और देश की बढ़ती वैश्विक शक्ति पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि आज का भारत अपार संभावनाओं और अटूट आत्मविश्वास से भरा है।

डॉ. वोहरा ने कहा कि भारत का असली पावरहाउस यहाँ के लोग हैं, जिनका दृढ़ संकल्प देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। भारत अब केवल एक मूक दर्शक नहीं, बल्कि सैन्य शक्ति और अर्थव्यवस्था के मामले में विश्व के शीर्ष तीन देशों में शामिल होकर वैश्विक संतुलन को प्रभावित कर रहा है।
डॉ. वोहरा ने कहा कि लंबे समय तक दूसरों ने हमारी नियति लिखी, लेकिन अब हम खुद अपना भविष्य गढ़ रहे हैं।

आएरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उनकी छिपी हुई शक्तियों का एहसास कराना था। कार्यक्रम के अंत में ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने डॉ. दीपक वोहरा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह, प्रो. वीसी डॉ. संतोष एस सर्राफ, कुलसचिव डॉ. नरेश कुमार शर्मा समेत सभी विभागों के डीन, शिक्षक और भारी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
