इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जारी किया परिणाम

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया ने इंटिग्रेटिड प्रोफेशनल कंपीटेंस आईपीसी एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना परिणाम आईसीएआई की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
सीए आईपीसी रिजल्ट में जयपुर के गौरव सरावगी ने 565 मार्क्स के साथ देशभर में टॉप किया है। रौनक राजेंद्र जैन 561 मार्क्स के साथ दूसरे स्थान पर और मौ. इब्राहिम इकबाल 560 मार्क्स के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं। उन्होंने यह मार्क्स कुल 700 में से हासिल किए हैं।
सीए आईपीसी एग्जाम में देशभर से करीब ढाई लाख कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया था। यह वह कैंडिडेट्स हैं, जो कि सीपीटी परीक्षा पार कर चुके हैं। 55 परसेंट मार्क्स हासिल करने वाले 50 टॉपर्स की मेरिट भी जारी हुई है।
सीए आईपीसी रिजल्ट देखने को यहां क्लिक करें
इस परीक्षा का आयोजन मई 2017 में हुआ था। यह चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए दूसरे लेवल की परीक्षा है। सीपीटी पास करने के करीब नौ मंथ बाद यह एग्जाम होता है।
सीए आईपीसी में दो ग्रुपों में कुल मिलाकर सात सब्जेक्ट्स होते हैं। पहले ग्रुप में चार और दूसरे में तीन सब्जेक्ट्स होते हैं। आईपीसी पास करने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक सब्जेक्ट में कम से कम 40-40 परसेंट मार्क्स और हर ग्रुप में कम से कम 50-50 परसेंट मार्क्स लाने होते हैं।
